Saturday, December 20, 2025

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला, नई- नवेली दुल्हन की सादगी ने जीता दिल

Shobhita Dhuliapala: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की शादी शोभिता धुलिपाला के साथ हो गई है। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के बाद नागा चैतन्य ने चार दिसंबर को शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आई| वही शादी के बाद पहली बार नई- नवेली दुल्हन के साथ नागा चैतन्य स्पॉट हुए हैं। दोनों शादी के बाद पहली बार आशीर्वाद लेने के लिए प्रसिद्ध मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं। जहां से दोनों का एक वीडियो सामने आया है।

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए कपल

4 दिसंबर को शादी करने के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला पहली बार स्पॉट हुए हैं। शुक्रवार को लोग और शोभित आंध्र प्रदेश के श्री भ्रामराम्बा सहिता मलिकार्जुन स्वामी देवस्थानम मंदिर पहुंचे जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान नई नवेली दुल्हन शोभिता बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आई हैं। उनके साथ नागार्जुन भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही कमरे के सामने देखते हुए मुस्कुरा देते हैं।

नवविवाहित जोड़े को नागार्जुन ने दिया आशीर्वाद

अपने बेटे और बहू की शादी से नागार्जुन बहुत ही खुश हैं। उन्होंने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा, “शोभिता और चाय को एक साथ इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक बहुत ही खास और भावुक पल रहा है।”

Read More-तलाक की खबरों के बीच पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ हैप्पी पोज देते दिखे अभिषेक बच्चन, साथ में दिखी सासु मां

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img