एक,दो बार नहीं बल्कि 8 बार महिला को डस चुका है सांप! आखिर किस बात का ले रहा है बदला? डॉक्टर्स भी हैरान

Snake Bite In Maharajganj: सांप काटने की घटनाएं तो ज्यादातर होती रहती हैं। किसी को सांप काटना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन सांप काटने की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल महाराजगंज जनपद के निचलौली कोतवाली क्षेत्र के ठुठीबारी के गांव कड़जा टोला पीपरपाती में रहने वाली 35 वर्षीय महिला सुमित्रा यादव को एक सांप ने डस लिया। इस महिला को एक बार सांप ने नहीं बल्कि आठ बार कटा है यह आठवीं बार था जब सांप ने काटा है। महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौली में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा था। इस घटना से ग्रामीण ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स भी हैरान हैं।

सांप ने महिला को काटा आठवीं बार

यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। सुमित्रा ने बताया कि यह घटना पहली बार नहीं हुई बल्कि इससे पहले भी उन्हें सात बार भूरे रंग के सांप ने काटा है और आज भी वही सांप उन्हें काटने आया था। सुमित्रा यादव का कहना है कि उनके पति गोविंद यादव विदेश में रहते हैं और वह अपने घर के कामकाज में व्यस्त रहती है। रविवार को जब वह अपने घर के काम में लगी हुई थी तब अचानक एक भूरे रंग के सांप ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। इस घटना के बाद तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका इलाज चला। महिला ने बताया कि ये घटनाएं उनके साथ 2021 से लगातार हो रही हैं।

आठ बार सांप काटने की घटना से स्वास्थ्य कर्मी भी हैरान

महिला को आठ बार सांप काटने की घटना से इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि इलाज के बाद महिला पूरी तरह से ठीक हो रही है। गांव में यह घटना चर्चा का केंद्र बन गई है। गांव वाले इस बात से हैरान है कि एक ही महिला को बार-बार सांप कैसे काट सकते हैं। कुछ लोग इसे एक प्रकार के दुर्लभ घटना मान रहे हैं।

Read More-योगा करते समय समंदर की लहरों में डूबी 24 साल की एक्ट्रेस, हुई दर्दनाक मौत

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img