Friday, December 26, 2025

शादी के 4 महीने बाद ही पति Zaheer Iqbal की इस हरकत से परेशान हुई सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल(Zaheer Iqbal) के साथ शादी की है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीर और वीडियो शेयर किया करते हैं। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक नया वीडियो शेयर कर दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने पति की इस हरकत से परेशान हो गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

पति की इस हरकत से परेशान हुई सोना

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके पति जहीर इकबाल उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी और जहीर इकबाल फ्लाइट के अंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा चेहरे पर मास्क लगाकर सोई हुई दिख रही है तभी जहीर उनके चेहरे से मास्क हटा देते है। मास्क हटते ही सोना अच्छी सिंह हंस देती हैं और मजाकिया अंदाज में जहीर को मारने लगती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा,”जब आप ऐसे आदमी से शादी करते हैं जिसकी प्यार की भाषा आपको परेशान करना है।” सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Sonakshi Sinha (@aslisona) द्वारा साझा की गई पोस्ट

दिवाली पर भी शेयर की थी तस्वीरें

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ दीपावली पर भी तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। सोनाक्षी सिन्हा ने हंसते और मुस्कुराते हुए पति के साथ पोज भी दिए थे। आपका बता दे सोना ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून को मुंबई में शादी की थी। दोनों ने मुंबई में एक रिसेप्शन भी रखा था जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी।

Read More-हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े पहन कर दिवाली पार्टी में पहुंची अवनीत कौर, लोग बोले- अश्लील लग रही है

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img