Friday, December 26, 2025

विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी और पति के साथ मनाई दिवाली, तस्वीरों में छुपाया लाडली का चेहरा

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्रीकी फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी अपने तीज त्योहार को नहीं भूलती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से है विदेश में सेलिब्रेट किया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा का ससुराल विदेश में है। प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ ससुराल में पूजा पाठ करती हुई नजर आ रही हैं।

बेटी और ससुराल वालों के साथ मनाई दिवाली

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐक्ट्रेस अपनी बेटी का चेहरा छुपाती हुई नजर आ रही है। इसे देखने के बाद फैंस उनसे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि वह क्यों ऐसा कर रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पीले कलर के ब्लाउज के साथ प्रिंटेड साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। ढेर सारी तस्वीरें को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,”हैप्पी दिवाली सभी को। यह वर्ष विश्व में शांति लेकर आए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा के साथ उनक बेटी ने उन्हीं की तरह मैचिंग की ड्रेस पहन रखी थी जो बहुत प्यारी लग रही थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा छुपाया हुआ है वही उनके पति निक जोनास भी पूजा में उनके साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। वही एक यूजर ने इन तस्वीरों पर शेयर करते हुए लिखा,”वह क्योंकि बेटी का चेहरा दोबारा छुपा रही है” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,”आपने क्यों अचानक बेटी का चेहरा कवर किया। हमने उसका चेहरा देखा है और अपने खुद काफी तस्वीरें शेयर की है।”

Read More-माथे पर तिलक और लाल कुर्ता पहन महेंद्र सिंह धोनी ने मनाई दिवाली, वायरल हो रहा वीडियो

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img