Tuesday, December 23, 2025

33 गेंद में ठोक दिया शतक… सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Fastest Century: जिंबॉब्वे क्रिकेट टीम ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। जिंबॉब्वे क्रिकेट टीम के कप्तानी सिकंदर राजा कर रहे हैं और उन्होंने जिंबॉब्वे क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। जिंबॉब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 33 गेंद में शतक जड़ दिया है। इसी के साथ सिकंदर रजा ने साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सिकंदर रजा ने 33 गेंद में लगाया शतक

सिकंदर रजा का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ियों में आता है और वह जिंबॉब्वे क्रिकेट टीम के एक स्टार बल्लेबाज हैं। क्योंकि गाम्बिया के खिलाफ सिकंदर राजा ने 20 गेंद में अपना अर्द्ध शतक पूरा किया था। इसके बाद अगली 13 गेंद में उन्होंने 50 रन बना दिए और इस तरह उन्होंने 33 गेंद में ही अपना शतक पूरा कर लिया। सिकंदर रजा ने 43 गेंद में 133 रन की पारी खेली है और इस पारी के दौरान सिकंदर रजा के बल्ले से 15 तूफानी छक्के और 7 चौके निकले हैं।

तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर पांचवें नंबर पर है और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा छठे नंबर पर है क्योंकि रोहित शर्मा और डेविड मिलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 35-35 गेंद में शतक लगाया है। इसके बाद सिकंदर रजा डेविड मिलर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं ।

Read More-पाकिस्तान के जबड़े से कोहली ने छीनी थी जीत,T20 WC में खेली थी ऐतिहासिक पारी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img