Friday, November 14, 2025

उद्योगपति रतन टाटा की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

Ratan Tata: उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ गई है उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। हालांकि अभी तक उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

तबीयत खराब होने की खबर को किया था खारिज

वहीं इससे पहले रतन टाटा की तबीयत खराब होने की खबर आई थी। कहां जा रहा था कि रतन टाटा मुंबई के बीच केडी अस्पताल में भर्ती हैं। जिसे रतन टाटा ने सोमवार को खारिज कर दिया था। रतन टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि,’यह दावे निराधार है। मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी मेडिकल जांच कर रहा हूं चिंता की कोई बात नहीं है मैं सही हूं। चिंता की कोई बात नहीं मैं अच्छे मूड में हूं। लोगों और मीडिया से गलत सूचना फैलाने से बचने का अनुरोध भी किया।” हालांकि अब इसी बीच आज बुधवार को रतन टाटा की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार रतन टाटा की हालत नाजुक है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अभी तक ऑफिशियल तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

1991 से 2012 तक किया है टाटा समूह का नेतृत्व

रतन टाटा संस के अध्यक्ष के रूप मे मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक टाटा समूह का नेतृत्व किया है। साल 2008 में रतन टाटा को भारत सरकार द्वारा देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रतन टाटा ने विदेश से पढ़ाई पूरी करने के बाद रतन टाटा पहली बार टाटा समूह की कंपनी टाटा इंडस्ट्रीज में बतौर असिस्टेंट शामिल हुए थे। इसके बाद इन्होंने जमशेदपुर में टाटा के प्लांट में ट्रेनिंग की थी। फिर इन्होंने अपनी जिम्मेदारियां को संभालना शुरू कर दिया।

Read More-पुलिस के सामने सरेआम BJP विधायक की जमकर कर दी धुनाई, एक्शन में आईजी

Hot this week

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img