अस्पताल से मुस्कुराते हुए व्हीलचेयर पर बाहर आए गोविंदा,बेटी के आंखों से छलके आंसू

Govinda: हिंदी सिनेमा के फेमस अभिनेता गोविंदा को तीन दिन पहले उनके घर पर खुद की पिस्टल से ही गोली लग गई थी। यह गोली गोविंदा के पैर में लगी थी। पैर में गोली लगने के बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन रहने के बाद गोविंदा को आज मुंबई के अंधेरी के क्रीटी केयर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस दौरान की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अस्पताल से बाहर आते ही गोविंदा ने अपने फैंस और अस्पताल के प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।

अस्पताल से बाहर आए गोविंदा

गोली लगने के बाद गोविंदा पहली बार अपने फैंस से रूबरू हुए हैं। इस दौरान की जो तस्वीर और वीडियोज सामने आए हैं उन्हें देखा जा सकता है कि गोविंदा व्हीलचेयर पर मुस्कुराते हुए अस्पताल से बाहर आते हैं। इस दौरान गोविंदा के चेहरे पर हिम्मत साफ दिखाई दे रही है। गोविंदा ने कहा कि, वह सभी मीडियाकर्मियों, फैंस,शिवसेना, प्रशासन और अस्पताल का धन्यवाद देते हैं जिन्होंने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। वह अब ठीक है और घर पर ही पूरी तरह से ठीक ना हो जाने तक आराम करेंगे।’ इस दौरान गोविंदा की पत्नी और बेटी दोनों ही उनके साथ नजर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पापा को इस तरह देख छलके बेटी के आंसू

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर और वीडियो सामने आए हमने देखा जा सकता है कि गोविंदा का ख्याल रखते हुए उनकी पत्नी सुनीता आहूजा उनके साथ नजर आई हैं। वही इस दौरान गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी अपने पापा के साथ दिखाई दिएहैं। इस दौरान टीना आहूजा की आंखों से आंसू छलक पड़े वह मायूस नजर आई हैं। आपको बता दे गोविंदा को खुद की रिवाल्वर से 1 अक्टूबर को गोली लग गई थी जिससे वह घायल हो गए थे। सुबह-सुबह गोविंद अपनी रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे तभी रिवाल्वर हाथ से छूट गई और लोडिड से गोली चल गई।

Read More-कानपुर टेस्ट के बाद खुद लैंबॉर्गिनी चलाकर मुंबई पहुंचे रोहित शर्मा, वायरल हो रहा वीडियो

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img