Thursday, November 20, 2025

‘सड़कों पर करते नजर आएंगे हरे रामा- हरे कृष्णा…’, कृष्ण जन्मभूमि को लेकर CM योगी का बड़ा बयान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को फरीदाबाद पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा जो लोग आज कृष्ण जन्म भूमि का विरोध करते हैं वही लोग सड़कों पर हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे रामा, हरे रामा करते नजर आएंगे।

सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि,’अगर हम बाते नहीं होते तो, न श्री राम मंदिर टूटता, न श्री कृष्ण जन्म भूमि पर गुलामी का ढांचा तैयार होता और ना ही देश को गुलाम होना पड़ता। इसीलिए एक मजबूत सरकार का होना जरूरी है। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो लोग राम मंदिर व कृष्ण जन्मभूमि का विरोध करते थे यही लोग हरे कृष्णा,हरे कृष्णा, हरे रामा, हरे रामा, करते नजर आएंगे। कांग्रेस ने राम मंदिर विवाद का समाधान नहीं होने दिया। कांग्रेस जैसे विवाद का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2019 में हमेशा के लिए खत्म हो गया।’

डबल इंजन की सरकार मजबूती से चल रही है-सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि,’पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में विकास एवं सुशासन का मॉडल दिया है। भारतीय जनता पार्टी है, तो आस्था का सम्मान है, सुरक्षा रोजगार व गरीब- कल्याण की गारंटी है। हरियाणा से सटा हुआ उत्तर प्रदेश है। यहां 7 साल पहले क्या हाल था। आए दिन दंगा होता था महीने भर तक कर्फ्यू लगा रहता था। किसानों की फसल तैयार होती थी लेकिन उसे कोई काट नहीं पता था। पिछले 7 साल में आपने देखा होगा कि वहां पर एक भी दंगा नहीं हुआ। डबल इंजन की सरकार मजबूती के साथ चल रही है।’

Read More-पुलिस एस्कॉर्ट के साथ खुली गाड़ी में रील बनाने निकले डिप्टी CM के बेटे का वीडियो वायरल, लोगों ने खड़े किए सवाल

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img