दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर में हुई टीम इंडिया की एंट्री, सिक्योरिटी से घिरे दिखे रोहित-विराट

Ind vs Ban Test Series: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत में मौजूद है और भारत के खिलाफ बांग्लादेश टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत के खिलाफ बांग्लादेश में चेन्नई में पहला मुकाबला खेला है जिसके बाद दूसरा मुकाबला अब कानपुर में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कानपुर पहुंच चुकी है। इसके बाद कानपुर एयरपोर्ट से टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो सामने आया है।

कानपुर पहुंची टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी कानपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कानपुर में एंट्री मारी है। कानपुर में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया था और रोहित शर्मा विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा में दिखे। इस दौरान टीम इंडिया के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आए हैं।

कब शुरू होगा दूसरा टेस्ट?

पहला टेस्ट मुकाबले 19 सितंबर को चेन्नई में शुरू हुआ था जिसके बाद अब बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज का आखिरी और दूसरा टेस्ट मुकाबले 27 सितंबर से खेलना है। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का आयोजन कानपुर के ग्रीन पार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रखा गया है। भारतीय टीम ने पहले से ही टेस्ट सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरने वाली है।

Read More-CSK के लिए धोनी ने कम की अपनी सैलरी? सामने आई बड़ी रिपोर्ट

Hot this week

फर्रुखाबाद में खाकी पर हमला! सिपाही को बेल्ट-थप्पड़ों से पीटा, VIDEO वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img