Thursday, December 4, 2025

मां नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर ने किया गणपति विसर्जन, पूजा से गायब दिखी आलिया भट्ट

Ranbir Kapoor Ganesh Visarjan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अभी हाल ही में मां नीतू कपूर(Neetu Kapoor) के साथ गणेश विसर्जन किया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ गणपति विसर्जन में पूरी फैमिली नजर आई लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और बेटी  उनके साथ दिखाई नहीं दी। रणबीर कपूर के गणेश विसर्जन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मां के साथ रणबीर ने किया गणपति विसर्जन

ऋषि कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने घर पर गणपति स्थापना की थी अब दोनों ने गणपति विसर्जन कर दिया है। इस दौरान का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर गणपति जी की मूर्ति अपने हाथ में पड़े हुए नजर आ रहे हैं। वही नीतू कपूर ने हाथ में कलश पड़ा हुआ है। नीतू कपूर ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था वहीं रणबीर कपूर प्रिंटेड व्हाइट कुर्ता और पजामा पहने दिखाई दे रहे थे। गणपति विसर्जन में मां बेटे एक साथ गणपति बप्पा की भक्ति में लीन होते हुए नजर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पूजा से गायब दिखी आलिया भट्ट

गणपति विसर्जन में पूरा कपूर परिवार नजर आया लेकिन आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा कपूर पूजा में दिखाई नहीं दी। जिस पर फैंस रणबीर कपूर और नीतू कपूर से आलिया भट्ट और रहा कपूर के बारे में पूछते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा,’आलिया -राहा कहां है? दूसरे यूजर ने पूछा-‘आलिया साथ क्यों नहीं है।’ वही एक अन्य यूजर ने लिखा,’पत्नी कहां है अलग हो गई… अकेले-अकेले पूजा कर रहे हो बुरा दुखद।’

Read More-कई दिनों से गायब था टीवी का ये फेमस एक्टर, मिली डेड बॉडी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img