Friday, January 23, 2026

श्रद्धा कपूर बनी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली दूसरी स्टार,PM मोदी के बाद प्रियंका चोपड़ा को किया पीछे

Shraddha Kapoor On Instagram: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इन दोनों श्रद्धा कपूर फॉलोअर्स के मामले में कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने अभी हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलोअर्स में पीछे करते हुए तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार बन गई थी अब श्रद्धा कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा को श्रद्धा कपूर ने किया पीछे

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पीछे कर दिया था। अब श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पहचान दिया है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली दूसरी इंडियन स्टार बन चुकी हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने वाली दूसरी इंडियन स्टार थी। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.9 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

श्रद्धा कपूर की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना नौ दिन पूरा कर लिया है। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में यह 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने पठान, सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Read More-तीसरे हनीमून पर रोमांटिक हुए जहीर और सोनाक्षी, एक-दूजे में खोए दिखे कपल

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img