’11 अगस्त को नवाब सिंह ने…’ कन्नौज रेप केस में पीड़िता की बुआ ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Kannoj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने एक नाबालिक लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। वहीं अब इस मामले में पीड़िता की बुआ को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने बुआ को पूछताछ के लिए बुलाया। लेकिन वह नहीं आई। जब लड़की के माता-पिता आए तो उन्होंने बुआ को साजिश कर्ता बताते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बुआ को गिरफ्तार कर लिया है बुआ ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

पूछताछ में बुआ ने किये कई खुलासे

जब पीड़िता की बुआ से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि,’नवाब सिंह यादव से 5- 6 सालों से उनके संबंध थे। 11 अगस्त को नवाब सिंह यादव ने फोन करके बुलाया था। तो उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में है इनके साथ इनकी भतीजी भी है। तभी इनको बुलाया गया यह रात स्कूल पहुंची थी। अभियुक्त ने बताया कि जब मेडिकल के लिए गए तो अभियुक्त नवाब सिंह के भाई ने इनको लालच दिया कि यह मेडिकल ना कराएं और बयान पलट दे तो पैसे दे दिए जाएंगे। साथ ही कुछ लोगों के नाम लेने के लिए बताया कि विवेचना डायवर्ट किया जा सके।

कई दिनों से फरार चल रही थी पीड़िता की बुआ

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 12 अगस्त को 1:30 बजे रात में अप 112 पर एक लड़की की कॉल आई थी, जिसने बताया था कि उसके साथ गलत कार्य किया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। मौके पर लड़की की बुआ भी मिली थी शुरुआत में हुआ लड़की के साथ मुकदमा दर्ज कराने आई थी। पीड़िता को जब मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया तो यह वहां पर लड़की का मेडिकल नहीं होने दे रही थी। अगले दिन ही लड़की के माता-पिता आए और उन्होंने बुआ को साजिश कर्ता बताते हुएतहरीर दी। बुआ काफी दिनों से फरार चल रही थी बुआ की तलाश में 6 टीमें बनाई गई थी। बुआ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Read More-‘आखिर किसे बचा रही CM?’ डॉक्टर्स के ट्रांसफर में ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर बोली रेखा शर्मा

Hot this week

अब ChatGPT सिर्फ जवाब नहीं, वीडियो भी बनाएगा! जानें कब तक होगा इंतजार खत्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बदलाव हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img