आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया अखिलेश यादव का करीबी नवाब सिंह, सपा नेता पर लगा रेप का आरोप

नवाब सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिंपल यादव के बहुत करीबी हैं। सपा नेता के गिरफ्तार होने के बाद भाजपा ने सपा पर जोरदार हमला बोला है।

66
Nawab Singh and Akhilesh Yadav

Kannoj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सपा नेता नवाब सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सपा नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है नवाब सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिंपल यादव के बहुत करीबी हैं। सपा नेता के गिरफ्तार होने के बाद भाजपा ने सपा पर जोरदार हमला बोला है।

आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार हुए सपा नेता

कन्नौज जिले की सदर कोतवाली इलाके में रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा प्रमुख नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिक से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पेड़ की लड़की नहीं डाल 112 पर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से लड़की को बरामद किया था। सपा नेता को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर नवाब सिंह यादव के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया रात 1:30 बजे करीब डायल 112 पर एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। शिकायत पर तत्काल कोतवाली व पी आर बी की टीमों के पर पहुंची वहां लड़की बरामद हुई और आपत्तिजनक हालत में अभियुक्त नवाब सिंह यादव को हिरासत में लिया गया।

बीजेपी ने साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा आरोपी नवाब सिंह यादव सपा का छुटभैया नेता नहीं बल्कि डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि रहा है। सपा लड़की और लड़कों से गलतियां हो जाती हैं कि नीति के तहत ऐसे अपराधों पर हमेशा पर्दा डालती रही है। वही कन्नौज लोकसभा से भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि कन्नौज पुलिस अधीक्षक के बयान से मुझे पता चला कि सपा नेता के द्वारा एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ रेप किया गया है। मतलब समाजवादी पार्टी का अब तो यह मूल मंत्र बन गया है जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा समाजवादी अब अयोध्या के बाद कन्नौज में इस तरह की घटना होने से अब तो यह पार्टी बलात्कारी पार्टी होनी चाहिए।

Read More-शर्मनाक! 70 साल के मौलाना ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का किया प्रयास