‘बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए भारत खोल दे द्वार…’, धीरेंद्र शास्त्री ने की भारत सरकार से की ये अपील

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश के हालातो पर पूरा विश्व अपनी नज़रें का हुए हैं। इस समय बांग्लादेश आग की ज्वाला में धधक रहा है। भारती बांग्लादेश के हालातो पर चिंता जाहिर कर रहा है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपना देश छोड़ दिया और वह भारत में आ गई हैं। वहीं अब बांग्लादेश की हिंसा पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने भारत सरकार से एक खास अपील भी की है। धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया है जिसके जरिए उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा हालातो पर चिंता जताई है।

धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश के हालातो पर जताई चिंता

धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि,”वे अभी न्यूजीलैंड में हैं। उन्हें मीडिया के जरिए बांग्लादेश की स्थिति के बारे में पता चला। वहां की भयंकर स्थिति है। खूब उपद्रव और पथराव हो रहे हैं। तीन से चार लाख लोग बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंसा पर उतारू हो गए हैं। जैसा कि मीडिया में देखने को मिला कि वहां हिंदू भाई बहन परेशान हैं, मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है।”

बांग्लादेश के हिंदुओं को शरण दे भारत-धीरेंद्र शास्त्री

आगे धीरेंद्र शास्त्री ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि,”बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के लिए द्वार खोल देना चाहिए वरना वे बेचारे कहां जाएंगे। केंद्र सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए द्वार खोलते हुए उन्हें भारत में शरण दें।” वहीं उन्होंने बांग्लादेश के लोगों से रामायण की एक चौपाई पढ़ने के लिए कहा और कहा मैं आप सबके लिए बजरंगबली बाबा से प्रार्थना करूंगा और आप धैर्य रखें।

Read More-‘एक करोड़ हिंदू शरणार्थी बंगाल में घुसेंगे…’, बांग्लादेश के हालातो पर सुवेंदु ने भारत को दी चेतावनी

Hot this week

राजा भैया के महल में सजे सैकड़ों हथियार, शस्त्र पूजन के पीछे क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा विधायक और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img