Monday, February 9, 2026

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बेटे लव सिन्हा ने बताई वजह

Shatrughan Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अस्पताल में एडमिट हो गए हैं उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ नजर आई थी। वही अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बीमार होने की पुष्टि उनके बेटे लव सिन्हा ने की है। लव सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ अपडेट के बारे में बताया है।

अस्पताल में क्यों भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की 23 जून 2024 को शादी हुई है। पहले खबरें आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं है लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों को खारिज करते हुए एक्ट्रेस की शादी में शामिल हुए थे। वही आपका खबरें आ रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत ठीक नहीं है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है। शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि,’पिताजी को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार और कमजोरी थी इसलिए हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया।’

सोनाक्षी सिन्हा ने की थी कोर्ट मैरिज

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ निकाह और शादी नहीं बल्कि कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के दौरान की कई सारी तस्वीर सामने आई थी इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थे। वही शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा का ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी।

Read More-वर्ल्ड कप की खुशी के बीच भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका, रोहित-कोहली के बाद जडेजा ने भी लिया संन्यास

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img