मां की सियासी विरासत को बेटे ने रखा बरकरार, रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी लाल को बिठाया सिर आंखों पर

Raebarely: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आ रहे हैं जिसमें बीजेपी को इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर देता हुआ दिखाई दे रहा है। 405 का सपना देखने वाली भाजपा को एक और झटका लग गया है। रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी शानदार जीत दर्ज कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी हार मान ली है। राहुल गांधी ने अपनी मां के सियासी विरासत को बरकरार रखते हुए रायबरेली में बंपर जीत दर्ज कराई है। रायबरेली में भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के हार मानते ही कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मां ने लगाई थी जनता से गुहार

सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी को रायबरेली की सियासी विरासत सौंपते हुए करुण गुहार लगाई थी। सोनिया गांधी ने गुहार लगाते हुए कहा कि, ‘मैं अपने बेटे राहुल को आपको सौंप रही हूं…’ सोनिया गांधी ने राज्यसभा का रुख किया और बेटे राहुल गांधी को रायबरेली की सियासी विरासत सौंपी। आज नतीजे के दिन सोनिया गांधी बहुत खुश होगी क्योंकि आज उनके बेटे राहुल गांधी ने उनके सियासी विरासत को संभाल कर रखा। सोनिया गांधी ने रायबरेली में मतदाताओं से भावनात्मक अपील की थी। मंच प्रियंका और राहुल गांधी के साथ बीच में खड़ी सोनिया गांधी रुंधे आवाज में कहा था। कि,”मैं अपने बेटे को आपके सौंप रही हूं जैसे आपने मुझे अपना बनाया कृपया उसे भी अपना ही माने वह आपको निराश नहीं करेगा।”

बीजेपी प्रत्याशी ने मानी हार

आपको बता दें बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी हर को स्वीकार करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर,”मैं रायबरेली की देव तुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की। फिर भी मुझे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई भी त्रुटी रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा मांगते हैं। अपने उन तमाम सुखचंद को पार्टी जनों को हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अट परिश्रम किया चुनाव खूब अच्छा लड़ा लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नहीं था। जनता भगवान का स्वरूप होती है उसका जो भी आदेश होगा सदैव सर माथे रहेगा रायबरेली वीडियो फिर भी भरोसा रखो। यह रायबरेली का आपके परिवार का भाई सदैव तुम्हारे हर सुख दुख में साथ ही रहेगा।”

Read More-विजयी हुए गृहमंत्री अमित शाह,BJP के खाते में आई पहली सीट

Hot this week

LPG संकट के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- जंग का असर भारत पर…

नरेंद्र मोदी ने Silchar में आयोजित एक कार्यक्रम के...

कर्नाटक स्कूल में कोबरा ने काटा बच्ची को, टीचर ने जहर चूसकर बचाई जान – जानिए कैसे हुआ कमाल

कर्नाटक के चित्रदुर्ग तालुक के हुनासेकट्टे गांव में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img