मेष राशि में गोचर करने जा रहे ग्रहो के सेनापति, अब इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी!

Mangal Gochar 2024: नौ ग्रहों में मंगल को ग्रहो का सेनापति कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही विशेष माना जाता है। मंगल ग्रह मेष राशि और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल को साहस, वीरता और रक्त का कारक माना जाता है। जब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। 1 जून 2024 को दोपहर 3:51 पर मंगल अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह इसी राशि में 12 जुलाई तक रहेंगे। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को बहुत ही लाभ होगा।

मेष राशि

मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। क्योंकि मंगल इसी राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों के सेनापति आपको नौकरी में प्रमोशन दिलाएंगे। छात्रों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही लकी होने वाला है। करियर के लिहाज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कामयाब होंगे। लंबे समय से जो काम अटके हुए हैं वह पूरे हो जाएंगे जमीन से संबंधित कार्य में लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा छात्रों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

मंगल का राशि परिवर्तन धनु राशि के पंचम भाव में होगा। ऐसे में संतान पद से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चे का विवाह नौकरी में प्रमोशन आदि दांपत्य जीवन में सुख शांति आएगी आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी जिन जातकों को लंबे समय से प्रमोशन नहीं मिला है इस बार उन्हें निराश नहीं उठानी पड़ेगी। करियर का ग्राफ ऊंचाई पर जाएगा।

सिंह राशि

1 जून को मंगल सिंह राशि वालों के नवे भाव में प्रवेश करेंगे। नौकरी की समस्या से जूझ रहे जातकों को अच्छी जॉब के अवसर मिलेंगे नौकरी और व्यापार में वृद्धि होगी। पुराने किए निवेश और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शनि के प्रकोप से बचने के लिए जून की दो तारीखे है बहुत शुभ, तुरंत कर लें ये उपाय

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img