Tuesday, December 23, 2025

अगर पूजा करते समय मिलने लगे ये संकेत,तो समझ लेना प्रसन्न हुए भगवान

Puja Ke Shubh Sanket: हिंदू धर्म में पूजा पाठ करना बहुत ही विशेष और जरूरी माना जाता है। पूजा पाठ करने से भगवान प्रसन्न रहते हैं और आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। जो लोग नियमित रूप से भगवान की पूजा करते हैं उन्हें कभी भी किसी प्रकार का कष्ट नहीं घेरता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा करते समय कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिनसे आपको पता चल सकता है कि आपकी पूजा सफल हो गई भगवान आपसे प्रसन्न हुए हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन से ऐसे संकेत होते हैं जो शुभ माने जाते हैं।

आंखों से आंसू बहाना

अगर आप पूजा कर रहे हैं उसे समय आपकी आंखों से आंसू छलक करते हैं तो समझ लेना की भगवान ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है। आपने जो भी इच्छा भगवान के सामने व्यक्त की वह बहुत जल्दी पूरी हो जाएगी।

पूजा के दौरान बुजुर्गों आना

अगर आप पूजा कर रहे होते हैं तो उसे समय कोई बड़ा बुजुर्ग या ब्राह्मण आ जाता है तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इस संकट का मतलब होता है की भगवान आप पर प्रसन्न हो चुके हैं और जल्दी आपको आपकी पूजा का फल मिलेगा।

भगवान की मूर्ति से माला या फूल गिरना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर पूजा के दौरान भगवान की तस्वीर या मूर्ति से फूल या माला गिर जाती है तो बहुत ही शुभ संकेत मिलते हैं। जल्दी आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी।

दीपक की लौ निकला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा करते समय दीपक की लौ से भी कई तरह के संकेत मिल सकते हैं। अगर दीपक की लौ काफी तेज हो जाती है तो समझ लेना की भगवान आप पर प्रसन्न हो चुके हैं और आपकी मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-जिन लोगों के हाथों में होती है ये लकीरें, वो कभी नहीं जी पाते सुखी जीवन

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img