Wednesday, February 4, 2026

जिन लोगों के हाथों में होती है ये लकीरें, वो कभी नहीं जी पाते सुखी जीवन

Unlucky Signs In Hand: हाथों के लकीरें हमारे जीवन में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में बताती हैं। कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं जो हमारे जीवन में दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार कुछ ऐसी रेखाएं हैं जो कभी भी व्यक्ति को सुखी जीवन जीने नहीं देती हैं जिन लोगों के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं उन्हें हमेशा परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आईए जानते हैं वह कौन-कौन से निशान होते हैं जो हथेली में नहीं होने चाहिए।

हथेली में काले धब्बे का निशान

यदि हथेली पर काले धब्बे का निशान होता है तो बहुत अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं व्यक्ति के जीवन में हर समय समस्याएं आती रहती हैं।

द्वीप का निशान

हस्तरेखा की माने तो अगर किसी व्यक्ति के हथेली में किसी पर्वत पर द्वीप का निशान होता है तो अशुभ माना जाता है। यह निशान गुरु पर्वत पर हो तो उसके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

क्षैतिज रेखाएं

हस्तशास्त्र के अनुसार यदि अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखा होती है तो ऐसे व्यक्ति कभी भी समाज में मान सम्मान नहीं पाते हैं। दुर्भाग्य इनका कभी भी पीछा नहीं छोड़ता है। हमेशा तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

रेखा पर तिल का निशान

यदि आपके रेखाओं पर तिल का निशान होता है तो बहुत ही अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं इनके जीवन में हर समय आर्थिक तंगी सताती रहती है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-ऐसी लड़कियों की कभी ना करें शादी, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img