IPL सीजन के बीच मुंबई के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज

171
mi

Mumbai Indians: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ उतरी है। इस बार आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट के बीच अचानक मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। क्योंकि मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।

टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये बल्लेबाज

आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। लेकिन अब आईपीएल 2024 के आगामी मैचों से विष्णु विनोद बाहर हो गए हैं। चोटिल होने की वजह से विष्णु विनोद को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस से बाहर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर दी है। लेकिन अभी तक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए विष्णु विनोद को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था अब अगले कोई मैचों में भी विष्णु मुंबई के लिए नहीं खेल पाएंगे।

खेले हैं 6 आईपीएल मैच

कृष्ण विनोद ने साल 2017 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था। इसके बाद विष्णु विनोद ने अभी तक आईपीएल के कुल 6 मैच खेले हैं। जिसमें विष्णु विनोद के बल्ले से सिर्फ 56 रन ही निकले हैं। जिस कारण विष्णु विनोद को टीम में बहुत ही काम मौके दिए गए। लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विष्णु विनोद का प्रदर्शन लाजवाब रहा है जिसका उन्हें आईपीएल में भी डेब्यू करने का मौका मिला था।

Read More-वानखेड़े में वापसी करेगी RCB या फिर मुंबई मारेंगी बाजी? जानें किस टीम का है पलड़ा भारी