महाकाल मंदिर में रील बनाने से सुरक्षाकर्मियों को रोकना पड़ा भारी, लड़कियों ने कर दी धुनाई

Mahakal Mandir: आजकल रील बनाने का काफी ट्रेंड चल गया है। कभी-कभी लोग ग्रिल बनाने के चक्कर में हद ही पार जाते हैं। एक ऐसा ही मामला प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर से सामने आया है जहां पर सुरक्षाकर्मियों ने जब लड़कियों को रील बनाने से रोका तो वह उनके साथ मारपीट करने लगी। इस मामले में महाकालेश्वर मंदिर सीमित की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में नियम अनुसार मोबाइल पर प्रतिबंध लगा है। इसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई और यह बहस इतनी अधिक बढ़ गई की लड़कियों ने मारपीट शुरू कर दी।

मंदिर परिसर में रील बनाना है प्रतिबंध

वही महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में वीडियो ग्राफी और रील बनाने को लेकर प्रतिबंध है। मंदिर में मोबाइल पर भी जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागदा की रहने वाली पालक और परी नामक दो लड़कियां अपने दो अन्य महिला मित्रों के साथ रील बना रही थी। इस दौरान वहां पर क्रिस्टल एजेंसी की महिला कर्मचारी शिवानी और संगीता पहुंच गई दोनों ने लड़कियों को रियल बनाने से रोका। तो उनके बीच बहस हो गई और फिर लड़कियों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में कई कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों के जरिए भी क्राउड मैनेजमेंट किया जाता है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। आपको बता दें भीड़ अधिक बढ़ जाने के दौरान मोबाइल की चेकिंग करना बेहद मुश्किल हो जाता है। हालांकि महाकाल मंदिर परिसर मोबाइल के उपयोग को लेकर भी दिशा निर्देश लिखे गए हैं।

Read More-बिहार से पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निकाली भड़ास, कहा- ‘जो पहले आंख दिखाते थे अब…’

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img