तापसी पन्नू की शादी का सामने आया पहले वीडियो, लाल सूट में खूबसूरत दिखी दुल्हन

Taapsee Pannu: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस ने चोरी छुपे अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। हालांकि शादी की कोई भी तस्वीर और वीडियो सामने नहीं आए थे जिससे कुछ कंफर्म नहीं हो पा रहा था। अब इसी बीच तापसी पन्नू की शादी का पहला वीडियो सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आया तापसी पन्नू की शादी का वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वक्त तापसी पन्नू की शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तापसी पन्नू लाल हैवी वर्क वाले सूट में दुल्हन बनाकर मंडप में एंट्री लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में दूल्हे राजा माथियास बो के लिए डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में तापसी पंजाबी सूट में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने पंजाबी रीति रिवाजों से शादी की है। एक्ट्रेस ने अपना लुक माथा पट्टी, ज्वैलरी, लाल चूड़ा और चोटी से पूरा किया हुआ था। वही इस दौरान उन्हें गजीत सिंह और चित्रा सिंह के गाने ‘कोठे ते आ महिया’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cosmo Bae 😉 (@cosmobae)

दूल्हे के गले में डाली वरमाला

वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप तक पहुंचकर एक्ट्रेस ने दूल्हे के गले में वरमाला डाला है। उसके बाद तापसी पन्नू ने अपने दूल्हे राजा के साथ एक से बढ़कर एक पोज भी दिया फिर दोनों ने संग में ठुमके भी लगाए। बताया जा रहा है कि तापसी पन्नू पिछले 10 सालों से माथियास को डेट कर रही थी। इन दोनों की मुलाकात 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के उद्घाटन के दौरान हुई थी।

Read More-‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यंका त्रिपाठी ने कराई लिगामेंट सर्जरी, वीडियो शेयर कर बताया कैसे हुई रिकवरी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img