भारत में ही नहीं अब अमेरिका में भी होगा भोजपुरी का जलवा, रिलीज होगी रवि किशन की ये फिल्म

Mahadev Ka Gorakhpur: भोजपुरी के सुपरस्टार व सांसद रवि किशन इन दिनों का भी चर्चा में बने हुए हैं। रवि किशन की फिल्म महादेव का गोरखपुर बहुत जल्द सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। वही रवि किशन की ये फिल्म एक इतिहास भी रचना को तैयार है। रवि किशन की यह फिल्म 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रवि किशन की फिल्म महादेव का गोरखपुर सबसे ज्यादा थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनने जा रही है।

अमेरिका में रिलीज होगी रवि किशन की फिल्म

रवि किशन के फिल्म महादेव का गोरखपुर देश की सभी भाषाओं में रिलीज होने वाली है। अमेरिका के 12 सिनेमाघर में रवि किशन की फिल्म को रिलीज किया जाएगा। यह भोजपुरी भाषा और भोजपुरी समाज के लिए गर्व की बात है। यूपी ,बिहार, असम और बंगाल में यह फिल्म रिलीज हो रही है। रवि किशन पहले ऐसे अभिनेता है जिनके फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज मिल रही है। वही रवि किशन ने भी इस बात को लेकर खुशी जाहिर की है। रवि किशन ने कहा कि,’भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह गर्व की बात है। अब भोजपुरी माटी के बोली विश्व देखेगी। महादेव के आशीर्वाद से 29 मार्च को। हर हर महादेव होई।’

इस दिन रिलीज होगी महादेव का गोरखपुर फिल्म

राजेश मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म महादेव का गोरखपुर 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ है। बजट के मामले में भी फिल्म काफी बड़ी है। रवि किशन महादेव के बहुत बड़े भक्त हैं। और उनकी भक्ति का अंदाजा उनकी इस फिल्म से लगाया जा सकता है।

READ MORE-सारा अली खान से एक्टर विक्रांत मैसी ने मांगी थी माफी, जानें वजह

Hot this week

देखते ही देखते खाई में समा गई स्कॉर्पियो! रायगढ़ हादसे के बाद मचा कोहराम

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से सोमवार सुबह...

सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत का दावा, बोलीं- “अब दुल्हन मैं चुनूंगी”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img