गिरफ्तार हुए एल्विश यादव, रेव पार्टी मामले में नोएडा पुलिस ने लिया एक्शन

Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले को लेकर एल्विश यादव से कड़ी पूछताछ की जा रही है।एल्विश के लिए पुलिस ने पहले से तैयार सवाल किए थे, एल्विश यादव से गुप्त जगह पर पुलिस पूछताछ कर रही है। आपको बता दे एल्विश यादव का विवादों से काफी गहरा नाता है। कुछ महीने पहले ही एल्विश यादव पर सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था। अब इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे एल्विश यादव

वही बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जाने क्या है पूरा मामला

पुलिस ने पिछले साल नवंबर में सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। यह कार्रवाई पीपल फॉर एनिमल संस्था के गौरव गुप्ता की शिकायत पर हुई थी। गौरव का आरोप था कि नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है और वीडियो बनाए जाते हैं। इसके आधार पर ही ड्रग्स डिपार्टमेंट ने वन विभाग के साथ सेक्टर 51 के एक बैक्वेट हॉल पर छापेमारी की थी। इस दौरान पकड़े गए लोगों के पास से 5 कोबरा सांप, एक घोड़ा पछाड़, एक अजगर और दो दोमुंहां सांप तथा सांप का जहर भी बरामद हुआ था। इसके बाद केस दर्ज किया गया था।इस मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था और पुलिस ने एल्विश के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी थी।

Read More-सिद्धू मूसेवाला के घर आया नन्हा मेहमान, मां ने दिया दूसरे बेटे को जन्म, देखें तस्वीर

Hot this week

क्यों लौटाए जा रहे जम्मू-कश्मीर से CRPF, BSF और SSB के जवान? हैरान कर देगी वजह

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने जम्मू-कश्मीर से लगभग 150...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img