Friday, January 23, 2026

होलाष्टक में क्यों नहीं किए जाते शुभ? जाने कब से लग रहे हो होलाष्टक

Holashtak 2024: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होली का त्योहार रंगों का माना जाता है। इस बार होली 25 मार्च के दिन मनाई जाएगी होली के 8 दिन पहले शुभ काम होने बंद हो जाते हैं। क्योंकि होली के 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है होलाष्टक के दिनों में कोई भी शुभकामना नहीं किया। हिंदू पंचांग के अनुसार होलाष्टक 17 मार्च 2024 को शुरू होने जा रहे हैं। आईए जानते हैं कि होलाष्टक के दिनों में शुभ काम क्यों नहीं किए जाते हैं।

होलाष्टक के दिनों में क्यों नहीं किए जाते शुभ काम

पौराणिक कथाओं के अनुसार होलाष्टक के दिन से ही प्रहलाद को कई तरह की यातनाएं देनी शुरू कर दी गई थी। हिना कश्यप ने पहलाद को इतनी यातनाएं इसलिए दी ताकि वह डर जाए और भगवान विष्णु का नाम लेना बंद कर दे। हिरण्कश्यप ने अपने पुत्र और भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद को जान से करने के लिए फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि को तय किया था। होलिका हिरण्कश्यप की बहन थी और उसे वरदान था कि वह अग्नि में नहीं जल सकती है। ऐसे में हिरण्कश्यप ने अपनी बहन होलिका को बेटे को गोद में बिठाकर बैठने के लिए कहा था कि प्रहलाद जल जाए। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद उस आग में सुरक्षित रहा और होलिका जलकर राख हो गई।

8 दिनों में हुई थी यह घटनाएं

प्रहलाद को उसके पिता ने 8 दिनों तक परेशान किया था। इसी वजह से इन आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है और इसी कारण होलाष्टक में शुभ काम नहीं किए जाते हैं। होलाष्टक में शुभ और मांगलिक कार्यों को करना मनाही होती है।

Read More-कुछ ही घंटे बाद शुरू होने जा रहा खरमास, सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img