Friday, January 23, 2026

कब है होलिका दहन? इस दिन इन चीजों का लगाना चाहिए मां लक्ष्मी को भोग

Holika Dahan 2024 Upay: हिंदू धर्म में होली के त्यौहार को रंगों का त्योहार माना जाता है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। इससे 1 दिन पहले शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होता है कई बार लोग होलिका दहन और होली को एक ही मान लेते हैं। लेकिन आपको बता रहे होलिका दहन एक दिन पहले होता है। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च के दिन मनाया जाएगा वहीं 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा होलिका दहन को होलिका दीपक या छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन 24 मार्च के दिन किया जाएगा इस दिन कुछ उपाय भी बताए गए हैं जो करने से आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे।

कब है होलिका दहन?

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च सुबह 9:55 पर होगी और 25 मार्च दोपहर 12:29 पर इसका समापन होगा। होलिका दहन प्रदोष काल में किया जाता है। इस बार होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे से 14 मिनट का समय मिलेगा। इस बार रात 11:13 से लेकर 12:27 तक ही समय है।

होलिका दहन के दिन जरूर करें ये काम

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के दिन किए गए कुछ उपाय बहुत ही लाभदायक होते हैं। होलिका दहन की राख घर लेकर आए और उसे लाल रंग के कपड़े में बांध लें। इसके बाद इस पोटली को तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रख दें।

-होलिका दहन के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।

–होलिका दहन के समय हाथ में 7 पान के पत्ते ले ले और होलिका की परिक्रमा करें। इसके बाद परिक्रमा करने के बाद हाथ में लिए उन पत्तों को होलिका पर अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके घर से गरीबी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-इस राशि में बनने जा रहा बुधादित्य राजयोग, इन राशि वालों की होगी छप्पर फाड़कर कमाई

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img