Tuesday, December 23, 2025

Pushpa 2 के बाद रिलीज होगी Pushpa 3, अल्लू अर्जुन ने खुद किया कंफर्म

Allu Arjun on Pushpa 3: अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के सबसे सुपरहिट एक्टर हैं। अल्लू अर्जुन के आज पूरे देश में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन इस समय पुष्पा 2 फिल्म की शूटिंग में बिजी है। आपको बता दे इसी बीच साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसे सुनकर अल्लू अर्जुन के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

पुष्पा 2 के बाद आएगी पुष्पा 3

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बहुत ही बड़ा खुलासा किया है। जिसमें अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 फिल्म को भी कंफर्म कर दिया है। अल्लू अर्जुन ने पुष्प फिल्म के तीसरे पार्ट पुष्पा 3 को लेकर कहा “’आप निश्चित रूप से फिल्म के तीसरे पार्ट की उम्मीद कर सकते हैं। हम इसे एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास लाइनअप के लिए कई सारे एक्साइटिंग आइडियाज भी हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

इस दिन आ रही पुष्पा 2

पुष्पा फिल्म की सफलता के बाद अब पुष्पा 2 फिल्म को लेकर फैंस में बहुत बड़ा क्रेज बना हुआ है। पुष्पा 2 फिल्म का लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म को 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 2024 में रिलीज किया जाएगा। 2024 में पुष्पा 2 का सामना रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन फिल्म से होगा यह फिल्म भी 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित होने वाली है।

Read More-आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी का हुआ निधन, 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img