Sunday, February 8, 2026

लापता हुए सनी देओल? पठानकोट में लगे एक्टर की गुमशुदगी के पोस्टर

Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता सनी देओल आज पूरे देश में एक एक्टर के रूप में मशहूर हो चुके हैं। सनी देओल का नाम बॉलीवुड के सबसे फेमस और सुपरस्टार अभिनेताओं में आता है। आपको बता दे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं। इसी बीच पठानकोट में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

सनी देओल के लगे गुमशुदगी के पोस्टर

पठानकोट में कुछ लोगों ने दीवारों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल की गुमशुदी के पोस्टर लगा दिए हैं और नाराजगी व्यक्त की है पोस्टर लगाने वाले लोगों का कहना है कि सनी देओल से लोगों को बहुत ही ज्यादा उम्मीदें थी कि वह हमारे क्षेत्र का विकास करेंगे लेकिन सनी देओल चुनाव के बाद अब इस क्षेत्र का दौरा करने भी नहीं आते विकास करने की बात ही छोड़ो। इस गुमशुदगी के पोस्टर में सनी देओल का पता बताने वाले को 50 हजार की इनाम राशि देने की भी बात कही गई है।

ग़दर 2 में नजर आए थे एक्टर

आपको बता दे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सनी देओल हमेशा अपनी एक्टिंग को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 इसी साल रिलीज हुई। पूरे देश में गदर 2 फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था जिसमें सनी देओल बॉलीवुड की अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ नजर आए थे। सनी देओल की यह फिल्म साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई है।

Read More-शादी को छुपाने के लिए अनुष्का-विराट को बेलने पड़े थे कई पापड़, किंग कोहली से बन गए थे ‘राहुल’!

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img