Tuesday, December 23, 2025

क्या बच्चन परिवार में चल रही है अनबन? दिवाली पूजा छोड़ अचानक बेटी के साथ एयरपोर्ट पहुंची Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बच्चन परिवार को सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित परिवारों में से एक माना जाता है। बच्चन फैमिली में दीपावली का त्योहार हमेशा घर के सभी सदस्यों के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार अचानक ऐसा क्या हो गया जब दीपावली की पूजा के दौरान बॉलीवुड की अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन अचानक अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं।

ऐश्वर्या राय ने नहीं मनाई बच्चन फैमिली के साथ दिवाली

आपको बता दे कि बॉलीवुड की अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को दीपावली के त्योहार पर अचानक अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान आराध्या बच्चन ने रेड कलर का आउटफिट पहन रखा है। इसके साथ आराध्या बच्चन ने पीठ पर ब्लैक कलर का बैग भी ले रखा है। आराध्या बच्चन के साथ इस दौरान उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लैक कलर की आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को अचानक एयरपोर्ट पर देखकर फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि दीपावली के त्योहार पर एक्ट्रेस अपने परिवार को छोड़कर अचानक कहां गई हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

ऐश्वर्या ने बेटी के साथ मनाया था अपना जन्मदिन

बीते काफी समय से बच्चन फैमिली के फैंस नोटिस कर रहे हैं कि अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन फैमिली से दूरी बनती हुई दिखाई दे रही हैं। क्योंकि कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था इस दौरान सिर्फ उनके साथ आराध्या बच्चन ही मौजूद थी। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर बच्चन फैमिली का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। अब दिवाली पर आराध्या और ऐश्वर्या राय ने बच्चन फैमिली के साथ पूजा नहीं की है इसके बाद अब फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं|

Read More-फैमिली के साथ विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने मनाई दिवाली, पति का हाथ थामे दिखी एक्ट्रेस

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img