11 घंटे ED की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुए आप सांसद संजय सिंह

Sanjay Singh Arrested: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से ईडी आज सुबह से ही पूछताछ कर रही है। 11 घंटे चली पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुबह तड़के ईडी ने छापेमारी शुरू की थी।

कल कोर्ट में हो सकते हैं पेश

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी गुरुवार को संजय सिंह को कोर्ट में पेश कर सकती है। वही संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी और सीबीआई मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार कर चुकी है। सिसोदिया को न्याय हिरासत में भेजा गया है।

केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ईडी,सीबीआई, आयकर विभाग और पुलिस सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएगी। कल पत्रकारों के परिसरों पर भी छापे मारे थे और आज संजय सिंह के परिसर पर। ऐसे कई छापे मारे जाएंगे लेकिन डरने की कोई बात नहीं है कुछ भी नहीं मिलेगा।

Read  More-अब 600 रुपए में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

Hot this week

बंगाल चुनाव में बड़ा दांव! BJP ने रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img