Monday, December 22, 2025

शादी के बाद पहली बार पति राघव का हाथ थामे नजर आई परिणीति, सिंदूर-चूड़े के साथ नई नवेली दुल्हन के लुक ने जीता दिल

Parineeti Raghav Wedding: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कल शादी रचा ली है। शादी के बाद पहली बार राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक साथ दिखे हैं इस दौरान एक्ट्रेस के लुक ने सभी का दिल जीत लिया है। दोनों जैटी में सवार होकर होटल से एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब आप नेता राघव की दुल्हन बन चुकी है।

सिंपल लुक में नजर आई नई नवेली दुल्हन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब अपने घर वापस लौट रही हैं। इस दौरान परिणीति और राघव के लुक ने तो उसे सभी का दिल जीत लिया है। परिणीति चोपड़ा किस दौरान ब्लू जींस के साथ पिक टॉप और उसके ऊपर एक श्रग भी कैरी किए हुए नजर आ रही है। दूल्हे राजा राघव चड्ढा के शादी के बाद सामने आई इन तस्वीरों में काफी डेशिंग में नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने व्हाइट कलर के स्टाइलिश शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। इस दौरान दोनों ने जमकर पोज भी दिए हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी काफी कमाल लग रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उदयपुर में रचाई शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर में शादी रचाई है। परिणीति और राघव की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ियां में से एक है। परिणीति और राघव को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश है और उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे।

Read More-व्हाइट लहंगा पहन परिणीति ने ओढ़ी राघव के नाम की चुनर, लिए सात फेरे,एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img