Friday, January 23, 2026

तुरंत लगाएं इन 3 पौधों को और कर लें ये उपाय, घर में होने लगेगी धन की बरसात

Vastu Tips For for Plant: हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इन पौधों को घर में लगा लिया जाए तो आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी। इन पौधों को लगाने से आपके घर से हमेशा के लिए परेशानियां दूर हो जाएगी‌। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे तीन पौधे हैं जिनको लगाने से आपके घर में माता लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। आइए आगे आर्टिकल में इन 3 दैवीय पौधों के बारे में जानते हैं।

पीपल का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल के पेड़ को शनिदेव से जोड़ा जाता है। पीपल के पेड़ को खुली जगह या फिर मंदिर के पास लगाना चाहिए। और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और शाम को दीपक जलाने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जिस घर में रोज शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलता है उन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। मंगलवार और रविवार के दिन तुलसी के पौधे को हाथ नहीं लगना चाहिए बहुत ही अशुभ माना जाता है। घर के आंगन में तुलसी के पौधे को लगाकर उसकी रोज पूजा करनी चाहिए।

शमी का पौधा

तुलसी के पौधे के साथ घर में शमी का पौधा लगाए तो घर में बरकत बनी रहेगी। शमी को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है इसीलिए इसे घर में लगाना शुभ होता है। शमी की पत्तियां तोड़कर महादेव पर चढ़ना भी शुभ माना जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-30 साल बाद धनतेरस पर बन रहा है ये शुभ योग, इन लोगों के घर सोने -चांदी का थाल लेकर आएंगी मां लक्ष्मी

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img