Wednesday, December 3, 2025

घर की इन जगहों पर मोर पंख रखने से आती है खुशहाली, कभी नहीं होती पैसों की कमी

Vastu Shastra: कुदरत से जुड़ी कुछ शुभ वस्तुओं को देवी देवता स्वयं धारण करते हैं और इन वस्तुओं का सामिप्य मानव जीवन के लिए भी बड़ा सुख बताया गया है। इसी तरह मोर पंख को हिंदू धर्म में बहुत ही विशेष माना जाता है। श्री कृष्णा मोर पंख को अपने सिर पर धारण करते हैं और मोर पंख उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। मोर पंख को घर में रख लेने मात्र से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है घर का वास्तु दूर हो सकता है और घर परिवार में सुख समृद्धि और धन संपदा आ सकती है। घर के कुछ हिस्सों में मोर पंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है।

इन जगहों पर रखें मोर पंख

-मुख्य द्वारा की चौखट के ऊपर बैठी हुई मुद्रा में गणेश जी स्थापित करें और उनके ऊपर तीन मोर पंख लगाए तो आपके घर से वास्तु दोष हमेशा के लिए चला जाएगा ।

-7 या 9 मोरपंखी से बना हुआ गोला पंखा किसी भी मास के शुक्ल पक्ष में पूजा स्थल पर रख दें और एक सप्ताह बाद उसको शयन कच्छ में बेड के पीछे की दीवार पर रख दें। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

-घर के ड्राइंग रूम या ड्राइविंग रूम में 11 से 15 या इससे ज्यादा मोर पंख एक साथ लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य अच्छा होता है। जिस जगह पर मोर पंख लगा होता है उस जगह के आसपास के कीड़े मकोड़े नहीं रहते हैं। मोर पंख घर के स्वच्छ और बेहतर वातावरण प्रदान करने में भी बहुत सहायता करता है।

-अगर आप धन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो आग्नेय कोण में कम से कम 5 फीट की ऊंचाई पर दो मोरपंखी शुक्ल पक्ष में लगाए। धन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। कभी भी घर में खंडित मोर पंख का उपयोग न करें। इससे आपको सही परिणाम नहीं मिलेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शुक्र करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, जमकर बरसेगी इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की मेहरबानी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img