Friday, November 14, 2025

प्रियंका गांधी क्यों नहीं लड़ रही चुनाव? खुद बताई वजह

Priyanka Gandhi: कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली से अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया है। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे तो वहीं अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। हालांकि अमेठी या रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की काफी चर्चाएं हो रही। इन सभी अटकलें के बीच गुरुवार दिन रात कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए। वही इस बात को लेकर सभी लोग हैरान है कि आखिर प्रियंका गांधी ने अमेठी या रायबरेली से चुनाव ना लड़ ने का फैसला क्यों किया। इसके पीछे की वजह क्या है। अब इस सवाल पर प्रियंका गांधी ने खुद बड़ा बयान दिया है

प्रियंका गांधी क्यों नहीं लड़ रही चुनाव?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से जब फुरसतगंज एयरपोर्ट पर सवाल किया गया कि वह क्यों नहीं चुनाव लड़ रही है? तो उन्होंने कहा,’पार्टी के लिए किसी को संचालक भी तो करना होगा।’ वहीं प्रियंका गांधी ने अमेठी से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए कहा,”किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है अमेठी रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन- प्राण से लग रहे। उनका जन सेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि श्री किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया किशोरी लाल की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव में सफलता दिलाएगा।”

टिकट मिलने पर क्या बोले किशोरी लाल शर्मा

अमेठी से टिकट मिलने के बाद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि,”मैं कांग्रेस का आभारी हूं जिसने इतने छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का तहे दिल से आभारी रहूंगा।” आज अमेठी से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा रायबरेली के प्रत्याशी राहुल गांधी आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Read More-‘पहले अमेठी से डर कर भाग गए अब…’ राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर PM मोदी ने कसा तंज

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img