दिल्ली की CM आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस की ये वरिष्ठ नेता, कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार

Delhi Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं कांग्रेस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अपनी उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने उन्हें कालकाजी से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर अलका लांबा का मुकाबला कम आतिशी से होगा।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मानी जाती है अलका लांबा

अलका लांबा ने 2014 में कांग्रेस छोड़ दिया था। उसके बाद वह 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट देने पर चुनाव लड़ी थी और चांदनी चौक से विधायक चुनी गई थी। इसके बाद 2019 में इन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़कर फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। अलका लंबा कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में से एक मानी जाती है।

कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने यह तीसरी लिस्ट जारी की है। वही दिल्ली विधानसभा चुनाव को आम आदमी पार्टी को गंभीरता से ले रही है। AAP ने सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

Read More-पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के करीबी नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img