Saturday, January 24, 2026

बीजेपी के लिए आसान नहीं है राह, NDA को कड़ी टक्कर दे रहा INDIA

Lok Sabha Election Result: आज देश को अगले 5 साल के लिए जनादेश मिल जाएगा लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। देश में 19 अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा का चुनाव 1 जून को अंतिम चरण की वोटिंग के साथ खत्म हुआ था। सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में इंडिया और एनडीए को कड़ी टक्कर देता हुआ दिखाई दे रहा है। बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में 400 सीट पार के नारे के साथ चुनाव लड़ रही थी।

कन्नौज और अमेठी का क्या है हाल

कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। सपा का गढ़ माना जाता है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 24 हजार वोट से पीछे चल रही है तो वही राहुल गांधी वायनाड से 1 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। मंडी में कंगना को 25389 मतो की बढ़त बने हुए हैं।कोटा से बीजेपी के ओम बिरला 6443 से आगे चल रहे हैं।
मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा के अशोक यादव 15000 वोट से आगे चल रहे हैं। सारण से राजीव प्रताप रूडी डॉ रोहिणी आचार्या से आगे चल रहे है।

अयोध्या में बीजेपी पीछे

वही अयोध्या लोकसभा सीट पर बीजेपी शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही है।रामपुर में सपा प्रत्याशी मुहिबुल्लाह नदवी 42659 वोटों से आगे चल रहे हैं।यूपी की महोबा सीट से बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 11562 वोटों से आगे सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे चल रहे हैं। इस समय उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 45 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं एनडीए 34 सीटों पर आगे चल रही है।

READ MORE-UP में फिर दिखा बीजेपी का दबदबा, जाने कैसा रहा INDIA गठबंधन का हाल? देखे एग्जिट पोल आंकड़े

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img