Thursday, December 4, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोनिया गांधी ने कहा-Poor Lady, तो भड़की BJP बोली,’आदिवासी महिला का अपमान’

Union Budget 2025: संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने विवादित बयान दिया है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा,”वो Poor lady है और अभिभाषण के बाद थक गई थी।” सोनिया गांधी के इस बयान से राजनीतिक गरमा गई और बीजेपी ने सोनिया गांधी पर तंज कसना शुरू कर दिया है।

आदिवासी महिला का किया अपमान-बीजेपी

सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तंज करते हुए एक पर पोस्ट लिखा,”हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।”

सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए-बीजेपी सांसद

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है। राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।” केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा सोनिया गांधी का बयान सर्वोच्च पद पर बैठी एक आदिवासी महिला का अपमान है।

Read More-महाकुंभ भगदड़ में हुई 30 लोगों की मौत, CM योगी ने परिजनों को आर्थिक मदद देने का किया ऐलान कहा-घटना की होगी न्यायिक जांच

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img