‘दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी…’, केजरीवाल का बड़ा बयान

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है। दिल्ली में दिनदहाड़े गोलियां चल रही है। मुंबई की तरह गैंगवार दिख रहे हैं। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर भी हमला बोला और कहा कि अमि3त शाह के आवास से कुछ किलोमीटर के दायरे में हाल ही के दिनों में कितनी अपराधिक घटनाएं हुई हैं।

दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी-केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभी हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा कि,”आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारी मन और दुख से करना पड़ रहा है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। मुंबई की तरह गैंगवार दिख रहे हैं। आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है। तीन महीने में यमुना पार में ही गौंगवार में 20 लोगों की जान गई है। 10 साल पहले मुझे एक जिम्मेदारी मिली थी, स्कूल, बिजली, स्वास्थ्य, पानी, मैंने ये सब ठीक किए। पानी में सुधार की स्थिति है। लेकिन दिल्ली में सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की है। दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अमित शाह की है। अमित शाह 10 साल में कानून व्यवस्था ठीक करने में फेल हुए हैं।”

‘महिलाएं और व्यापारी सबसे ज्यादा डरे हुए है’

अरविंद केजरीवाल ने आगे अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि,”आज महिलाएं और व्यापारी सबसे ज्यादा डरे हुए हैं। कल मैं नांगलोई गया था एक व्यापारी से मिलने जिन पर गोली चलाई गई थी। मैं केवल मिलने गया था लेकिन वहां बीजेपी के सांसद अपने लोगों को लेकर पहुंचे और मुझे रोका गया। मुझे रोकने से कुछ नहीं होगा अमित शाह। पिछले 1 साल में 160 फिरौती की कॉल आई है। कितनी कॉल ऐसी होगी जो आ रही है लोग बात नहीं रहे होंगे। आज दिल्ली में व्यापार करना गुनाह होता जा रहा है। बीजेपी बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ की बात करते हैं बेटियों को पढाने की जिम्मेदारी हमारी थी हमने पढ़ाया, बढ़ाने की जिम्मेदारी आपकी थी आप बचाने में कामयाब रहा। दिल्ली के लोग जाएं तो कहां जाएं।”

Read More-दिल्ली के प्रशांत विहार में हुआ बड़ा धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img