Eknath Shinde News: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय हलचल मची हुई है। महायुति के नए मुख्यमंत्री चुनने को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। महायुति में अब तक सीएम पद पर सस्पेंस है। भले ही अभी तक सीएम का नाम नहीं तय हुआ है। इसी बीच एकनाथ शिंदे कुछ दिनों के लिए अपने गांव चले गए थे। अब वह गांव से वापस आ गए हैं जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी भूमिका क्लियर कर दी है जो पीएम मोदी और अमित शाह फैसला लेंगे उसमें मेरा समर्थन होगा।
एकनाथ शिंदे ने क्लियर की अपनी भूमिका
एकनाथ शिंदे ने गांव से वापस आने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग की है जिसमें उन्होंने कहा कि,”हमारी सरकार जनता की आवाज वाली सरकार है। हमारी सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। हमारी सरकार आम आदमी की सरकार है। मैंने अपनी भूमिका साफ कर दी है। पीएम मोदी और अमित शाह का जो फैसला होगा उसमें हमारा समर्थन होगा। हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है। जनता को क्या मिला ये हमारा फैसला है।”
कुछ दिनों के लिए गांव गए थे एकनाथ शिंदे
आपको बता दे महायुति की बैठक के बीच एकनाथ शिंदे शुक्रवार को अपने पैतृक गांव दारेगांव चले गए थे। इससे पहले मुंबई में महागठबंधन की एक बैठक होने वाली थी जिसमें एकनाथ शिंदे शामिल नहीं हुए थे। बैठक में न शामिल होने की वजह से कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे नई सरकार की गठन के फैसले से नाराज हैं जिसकी वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।
Read More-पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला, शख्स ने फेंका लिक्विड