Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर काफी जोरों से तैयारियां चल रही हैं। वहीं अब इसी बीच चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मतदान होंगे। वही 8 फरवरी को चुनावी नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख कुल वोटर्स हैं। 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता है 13 हजार 33 पोलिंग बूथ है।
ईवीएम में नहीं जा सकता वायरस
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं है। ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। इसे मतदान के बाद सील कर दिया जाता है और इसमें वायरस नहीं जा सकता।ईवीएम किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकता है। चुनाव से सात से आठ दिन पहले ईवीएम तैयार हो जाता है। ईवीएम चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है। गिनती से पहले हर ईवीएम की सील चेक होती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वो लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेते रहें। 2024 में 8 राज्यों विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए। हम 99 करोड़ वोटर्स होने वाले हैं। ये खुशी की बात है।
महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का ना करें इस्तेमाल-मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए सभी राजनीतिक दलों को नसीहत दी और कहा कि चुनाव प्रचार में भाषा का ख्याल रखें महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। वही चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के तथा दिव्यांग महिलाओं के लिए मतदान की सुविधा रहेगी। मतदान में आसानी के लिए मतदान केंद्रों पर स्वयंसेवक व्हीलचेयर तथा रैंप बनाए जाएंगे।
Read More-भारत में तेजी से बढ़ रहे HMPV वायरस, नागपुर में मिले दो मरीज