Monday, February 9, 2026

मथुरा में गरजे CM योगी, कहा- ’22 जनवरी के बाद याद आ जाएगा त्रेता युग’

Ram Mandir Inaugration: सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सोमवार को मथुरा पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के लिए ‘संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव को संबोधित करते हुए कहां की 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद त्रेता युग की याद आ जाएगा। आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है एक नया भारत दिख रहा है। जो लोग अयोध्या का नाम लेने से कतराते थे वह अब कह रहे हैं कि हमें निमंत्रण मिलेगा तो हम जरूर जाएंगे।

22 जनवरी को जाकर देखिए त्रेता युग याद आ जाएगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि,’पहले अयोध्या की जो संरचना थी वहां की सड़क एक सिंगल रेल लाइन जाती थी और उस पर भी कभी-कभी ही ट्रेन जाती थी। आज अयोध्या के अंदर भी आपको चार और छह लाइन की सड़कें मिलेगी। 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाकर देखिए आपको त्रेता याद आ जाएगा।’ इतना ही नहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दौरान बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जब भी भगवान श्री कृष्ण का जिक्र होता है हमारा मन भक्ति से भर जाता है।’

क्या बोले रक्षा मंत्री?

मथुरा के इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,’जिस जीव का साध्य राधा हैं, और उनको पाने का साधन भी राधा जी ही हैं। मन्त्र भी ‘राधा’ हैं, और मन्त्र देने वाली गुरु भी स्वयं राधा ही हैं। जिसका सब कुछ ही राधा हैं, और जीवन प्राण भी राधा ही हैं।ऐसे जीवों को, पाने के लिए शेष कुछ बचता ही नहीं है। हमारे प्राचीन ग्रंथो में लिखा है,’कर्षति आकर्षति इति कृष्ण’ अर्थात कृष्ण ही एक हैं जो तुम्हें आकर्षित करता है।’

Read More-विराट और अनुष्का ने फैमिली के साथ मनाया न्यू ईयर, वायरल हो रहा बेटी वामिका के डांस का वीडियो

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img