महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुए सीएम योगी, अलग-अलग मंदिरों में किए दर्शन

Mahashivratri 2025: महादेव की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर मनाया जा रहा है शिव मंदिरों में गाजे बाजे बज रहे हैं और धूमधाम से शिव बारात निकाली जा रही है। महाशिवरात्रि के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महादेव की भक्ति में लीन होते हुए नजर आए। विधि विधान से पूजा करने के बाद उन्होंने भगवान आदियोगी लोकमंगल राष्ट्रीय कल्याण और सभी नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की प्रार्थना की।

गोरख मंदिर पहुंचे सीएम योगी

महाशिवरात्रि के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरख मंदिर पहुंचे। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजन किया। उसके बाद मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में उन्होंने भगवान भोले शंकर गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रो द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।भगवान भोलेनाथ की भक्ति मे रमे सीएम योगी

कई शिवालयों का किया भ्रमण

महाशिवरात्रि पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई शिवालयों का भ्रमण किया। सबसे पहले वह अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने भगवान शिव का पूजन किया। मानसरोवर के बाद सीएम योगी मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और फिर महादेव झारखंडी मंदिर पहुंचे और भगवान शिव शंकर का विध- विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान सीएम योगी के साथ सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, सहित कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि लोग मौजूद रहे।

Read More-बाप- बेटे को जिंदा जलाने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व सांसद को हुई उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

Hot this week

बारिश के बीच SSB काफिले के साथ बड़ा हादसा, केला मोड़ टनल में तीन वाहन टकराए

Jammu-Srinagar Highway Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार...

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर भड़के AIMIM के असीम वकार, सपा के समर्थन में क्यों उतरे?

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी...

“अमेरिका के हाथों देश को…” ट्रंप के टैरिफ वार पर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला

अमेरिका की राजनीति में आए हालिया बदलावों और रूस-यूक्रेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img