Friday, January 23, 2026

अरविंद केजरीवाल की ED की कस्टडी में बिगड़ी तबीयत, 46 तक की गिरा शुगर लेवल

Arvind Kejriwal Health: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 21 मार्च के दिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में है। लेकिन अचानक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बहुत गिर गया है।

अरविंद केजरीवाल की तबीयत हुई खराब

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर बहुत ही बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल की अचानक ईडी की कस्टडी में तबीयत खराब हो गई है। अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। डॉक्टर के अनुसार शुगर लेवल 46 तक गिरना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने बताया था कि उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है।

28 मार्च को बड़ा खुलासा करेंगे दिल्ली के सीएम?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था। जिसमें सुनीता के जीवन ने बताया था कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को एक बड़ा खुलासा कर सकते हैं। जिसमें सुनीता केजरीवाल ने कहा “दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है।। उन्होंने सीएम के आवास पर छापा मारा, लेकिन केवल 73 हजार रुपये मिले। मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए। केंद्र को इससे दिक्कत थी। क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं।”,

Read More-Arvind Kejriwal को मिला कोर्ट से झटका, दिल्ली CM को 17 फरवरी को पेश होने का आदेश

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img