50 दिनों बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, हाथ हिलाकर किया सभी का अभिवादन

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। तिहाड़ जेल से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल ने सभी का अभिवादन किया है। अरविंद केजरीवाल की पहली तस्वीर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 1 जून तक अंतिम जमानत दे दी है।

गेट नंबर 4 से निकले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल के गेट नंबर 3 से बाहर निकलने के बजाय गेट नंबर 4 से बाहर निकले हैं सीएम केजरीवाल जब जेल से निकले तो उन्होंने कैमरे की तरफ हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। वह काले रंग की गाड़ी में जेल से बाहर आए उनके साथ गाड़ी में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी मौजूद रहे। आपको बता दे चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी है।

आबकारी नीति मामले में किए गए थे गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वही दिल्ली सीएम को अब सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा। दिल्ली सीएम के जेल से बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है।

Read More-‘ये लोकतंत्र की जीत है…’अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर क्या बोली पत्नी सुनीता?

Hot this week

रेड कारपेट पर चानक गिर पड़े डिप्टी पीएम! कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला ‘Oops Moment’

पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img