Thursday, December 25, 2025

Team India के लिए अपना चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे Virat Kohli, बना देंगे एक बड़ा रिकॉर्ड

World Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 8 अक्टूबर को विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने जा रही है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को 12 साल बाद विश्व विजेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। विश्व कप 2023 का प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम को माना जा रहा है। आपको बता दे कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके साथ विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव की इस खास लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लेंगे।

अपना चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे किंग कोहली

भारतीय टीम के खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला वनडे विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला था। साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विराट कोहली को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया था यह विराट कोहली के करियर का पहला वनडे विश्व कप था जिसके बाद भारतीय टीम ने विश्व कप को Virat Kohliअपने नाम भी कर लिया था। इसके बाद अभी तक विराट कोहली ने भारतीय टीम की तरफ से तीन विश्व कप खेल हैं और वह टीम इंडिया के लिए अपना चौथा विश्व कप खेलने जा रहे हैं। इसके साथ विराट कोहली भारतीय टीम की तरफ से चार विश्व कप खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी और सुनील गावस्कर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं विराट कोहली

विराट कोहली को वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। आपको बता दे कि विश्व कप 2023 से पहले विराट कोहली ने कुछ Virat Kohliमैचों में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। जिस कारण भारतीय टीम को विराट कोहली से विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Raed More-Video: क्रिकेट मैच के दौरान बाउंड्री को लेकर आपस में भिड़े खिलाड़ी, खूब चले लात-घुसे, कई जख्मी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img