Saturday, December 20, 2025

‘सपा में अब समाजवाद नहीं बचा…’, कांग्रेस में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव पर भड़के रवि प्रकाश वर्मा

UP Politics: उत्तर प्रदेश के खीरी लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके रवि प्रकाश वर्मा आज सोमवार को सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यूपी कांग्रेस के अजय राय की मस्जिद में रवि प्रकाश वर्मा और उनकी बेटी डॉक्टर पूर्वी वर्मा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद रवि प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने बिना सपा प्रमुख का नाम लिए कहा कि मैं समाजवादी पार्टी इसलिए छोड़ दी क्योंकि आज के समय में सपा और दिवंगत मुलायम सिंह यादव की नीतियों पर काम करना मुश्किल हो गया था।

बड़ी मेहनत से घर-घर में लहराया था सपा का झंडा-वर्मा

रवि प्रकाश वर्मा ने आगे अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि,’हमने बड़ी मेहनत से घर-घर में सपा का झंडा और साइकिल निशान पहुंचा था। लेकिन अब वह रहना मुश्किल हो गया था। उन्होंने दावा किया कि कोई भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सभा में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया ऐसे में काम करना बहुत ही मुश्किल हो गया। आगे उन्होंने कहा कि मैं बड़ी मुश्किल से सपा का झंडा घर-घर पहुंचा था।’

कांग्रेस को लेकर कहीं ये बात

कांग्रेस में शामिल होने के बाद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने मेरा पुराना नाता है। हमारे माता-पिता भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ चुके हैं। आसपास के जिलों में पंजे का निशान आगे बढ़ाने का काम करूंगा। इसके साथ ही कांग्रेस में शामिल होने से पहले उनकी बेटी डॉक्टर पूरी वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘नए सफर की शुरुआत महापुरुषों के आशीर्वाद के साथ।’

Read More-केदारनाथ में चाय बांटते दिखे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता का वीडियो आया सामने

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img