‘…मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं’, NEET पेपर लीक पर प्रियंका गांधी ने BJP पर कसा तंज

NEET Peper Leaked: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने नीट पेपर लीक मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा देश के काबिल युवा अपने सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा, भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गंवा रही है मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।

पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने का तंज

नीट पेपर लीक मामले पर प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। प्रियंका गांधी ने आज 23 जून को एक्स पर लिखा,”NEET-UG पेपर लीक, NEET पीजी पेपर रद्द, यूजीसी नेट परीक्षा रद्द और फिर सीएसआईआर NET रद्द…. आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है। भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढांचा माफिया-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है। हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती है।”

मोदी सरकार को लेकर क्या बोली प्रियंका गांधी?

प्रियंका गांधी ने आगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा,”आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।” आपको बता दे इस समय नीट पेपर लीक मामले में पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है।

Read More-दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने BJP पर लगाया हमला करने का आरोप, कहा- ‘मैं ऐसी चीजों पर डरने वाली नहीं हूं…’

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img