दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान, बीजेपी को दी जीत की बधाई

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा में मिली चुनाव के हार के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पहला बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को जीत की बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,’जनता को जो भी फैसला है उसे हम स्वीकार करते हैं।’

हार के बाद केजरीवाल की आई पहली प्रतिक्रिया

दिल्ली में हार के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई है।उन्होंने कहा,”आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं और जनता का जो भी फैसला है, हम पूरी विनम्रता से स्वीकार करते है। आपका निर्णय सर-माथे पर। मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा,”हमने पिछले 10 सालों में जनता ने मौका दिया। हमने बहुत सारे काम किए। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में और भी अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कोशिश की। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को हमने सुधारने की कोशिश की। अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है, हम न केवल एक कंस्ट्रक्टिव अपोजिशन का रोल निभाएंगे बल्कि हम समाज सेवा, जनता के सुख-दुख में काम आना, व्यक्तिगत तौर पर जिसको भी जरूरत होगी हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे।क्योंकि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए।”

यह समय जश्न मनाने का नहीं-आतिशी

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कालकाजी सीट से आतिशी ने जीत दर्ज की है। जिसके बाद आतिशी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, “मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए कालकाजी के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिसने ‘बाहुबल’ के खिलाफ काम किया। हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं जीत गई हूं, लेकिन यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ ‘युद्ध’ जारी रखने का समय है।

Read More-CM योगी ने 9 महीने में ही सपा से लिया अयोध्या की हार का बदला,मिल्कीपुर में जीत की ओर बढ़ रही भाजपा

Hot this week

जगन रेड्डी ने CJP को दिया समर्थन, NDA से बदले सुर! चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img