‘बीजेपी और कांग्रेस के बीच है प्रेमी और प्रेमिका वाला रिश्ता…’, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के बीच प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता है। इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी कंपनियां खोल रखी हैं।

बीजेपी पर केजरीवाल ने कसा तंज

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि,’बीजेपी का 30 सालों तक गुजरात में राज कैसे चला, क्योंकि कांग्रेस इनकी जेब में थी। बीजेपी को अहंकार हो गया कि गुजरात के लोग कहां जाएंगे, उनके पास तो विकल्प ही नहीं है। गुजरात वालों को वोट तो देना ही पड़ेगा। कमल का बटन दबाना ही पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस इनकी जेब में है। 70 फीसदी ठेके उनकी पार्टी को मिलते हैं और 30 फीसदी ठेके उनकी पार्टी को मिलते हैं। दोनों नेताओं ने अपनी- अपनी कंपनियों खोल रखी हैं। कांग्रेस केवल और केवल बीजेपी की नौकरी करती है।”

केजरीवाल बोले ये दोनों छुप-छुप कर मिलते हैं-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि,”केवल आम आदमी पार्टी देश की सेवा करती है, गुजरात के लोगों की सेवा करती है। मैं किसी से पूछा कि यह कांग्रेस और बीजेपी का रिश्ता क्या कहलाता है। क्या यह भाई बहन का रिश्ता है, या ये पति पत्नी का रिश्ता है। ना यह भाई बहन का रिश्ता है और ना ही यह पति पत्नी का रिश्ता है। यह प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता है जो छुप-छुपकर मिलते हैं। चोरी-चोरी मिलते हैं। चोरी चोरी सब कुछ करते हैं यह प्रेमी प्रेमिका का रिश्ता है इनसे बच कर रहना, बहुत खतरनाक है। जनता बदलाव लाना चाहती है अब जनता के साथ विकल्प है। अब जनता के पास आम आदमी पार्टी का विकल्प है।”

Read More-जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़ के बाद एक्शन में ओडिशा सरकार, DM और SP का किया तबादला, CM ने मांगी माफी

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img