Thursday, November 20, 2025

छात्रों के साथ दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने किया भांगड़ा, वीडियो वायरल

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बच्चों के साथ भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उस समय का है जब केजरीवाल दिल्ली के स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी लहर में शामिल हुए थे।

अरविंद केजरीवाल ने किया भांगड़ा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का यह वीडियो आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि जब छात्रों ने की अपने केजरीवाल अंकल से डांस करने की रिक्वेस्ट की। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बच्चों के साथ खुशी-खुशी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी भेजी से वायरल हो रहा है।

विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियां

इस समय दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी जोरों से तैयारी चल रही है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी भी तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी पिछले चुनाव की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होंगे।

Read More-अल्लू अर्जुन के घर पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने JAC नेताओं को किया गिरफ्तार

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img